बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के कारखाना इज़्ज़तनगर में आयोजित इंटर शॉप वॉलीबॉल टूर्नामेंट अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच गया है। कुल 6 टीमों के बीच खेले गए रोमांचक लीग मुकाबलों के बाद इलेक्ट्रिकल और बी.जी. POH ने दमदार प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया है। सेमीफाइनल-1 में इलेक्ट्रिकल बनाम वेगन के बीच हुआ। पहला सेमीफाइनल बेहद रोमांचक रहा।।इसमें पहला सेट इलेक्ट्रिकल ने 25-21 से जीता। इसके साथ ही दूसरा सेट वेगन ने 23-22 से वापसी की। मगर, निर्णायक सेट में सांसें रोक देने वाले खेल में इलेक्ट्रिकल ने 22- 21 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ इलेक्ट्रिकल टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
सेमीफाइनल- 2: एडमिन बनाम बी.जी. POH

दूसरे सेमीफाइनल में बी.जी. POH ने दमदार खेल दिखाकर पहले सेट में 25-21, दूसरा सेट में 25-18 से सीधे दो सेटों में मैच जीतकर फाइनल में एंट्री कर ली। अंपायर मुशीर रियाज़ ने पूरे मैच में निष्पक्ष अंपायरिंग की। टूर्नामेंट की शानदार कमेंट्री नाज़िश खान और विवेक शर्मा ने की।कैमरामैन सत्य प्रकाश मिश्रा ने अपने बेहतरीन फोटोग्राफ़ी कौशल से आकर्षक फोटो गैलरी तैयार की।ग्राउंड स्टाफ पूरन लाल और ओमपाल ने सुंदर वॉलिबॉल ग्राउंड तैयार किया।
फाइनल मैच कल और कहाँ?

फाइनल मैच कारखाना प्रांगण में इज़्ज़तनगर में होगा। कल सुबह 10 बजे से महिला म्यूज़िकल चेयर प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख अधिकारी मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार,डिप्टी CME प्लांट रजत प्रताप सिंह,कार्य प्रबंधक पवन कुमार वर्मा,AWM 1st एवं 2nd स्पोर्ट्स अधिकारी राकेश कुमार मीना, ACMT मनीष कुमार श्रीवास्तव, क्रीड़ा सचिव सुहैल अली,तथा कई अधिकारी, कर्मचारी एवं यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में क्रीड़ा सचिव सुहैल अली ने सभी अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
