बरेली : यूपी के बरेली देहात की बहेड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के आमखेड़ा गांव में भूमि विवाद के दौरान एक युवक द्वारा खुलेआम बंदूक लहराने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है, और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने इलाके में दहशत और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।
जानें क्या है पूरा मामला?
गांव की रहने वाली अरुणा देवी, पत्नी अंजीत सिंह, ने मीडिया को बताया कि उनकी परिवार के भीतर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार को उसी विवाद के चलते गांव का ही युवक खेत पर पहुंचा। पहले कहासुनी और गाली -गलौज हुई, उसके बाद मामला अचानक खतरनाक मोड़ ले गया। गुस्से में युवक ने बंदूक निकाल ली और मौके पर मौजूद महिला और ग्रामीणों के सामने हवा में लहराना शुरू कर दिया। इससे मौजूद लोग घबरा गए और गांव में का माहौल बन गया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच में जुटी पुलिस
मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और उसके हाथ से असलहा छीन लिया, जिससे किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया। इसी दौरान किसी ने घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मगर, अब यह मामला चर्चा में आ गया। देखते ही देखते वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म, व्हाट्सऐप ग्रुप और लोकल फीड में तेजी से फैल गया। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई है।
पुलिस ने की कार्रवाई
वायरल वीडियो पर बरेली पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया, और थाना बहेड़ी प्रभारी को जांच कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने कहा कि “वीडियो की सत्यता और विवाद की वास्तविक स्थिति की जांच की जा रही है। अवैध असलहे और धमकी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।”
क्या कहता है कानून ?
बिना लाइसेंस हथियार रखना या लहराना आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय अपराध, धमकाना और भय फैलाना धारा 506 भारतीय दंड संहिता के तहत में इस मामले में दोनों धाराओं के तहत कार्रवाई संभव है।
