बरेली : यूपी के बरेली देहात के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के जंगल में रविवार को गोवंश के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठन के लोगों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने जंगल में जमीन, रस्सियां और गोवंश के अवशेष देखे, तो इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, और हिंदू संगठनों ने घटना पर कड़ा रोष जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से गोवंश सक्रिय हैं, जो मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। रविवार सुबह जब कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए तो वहां बिखरे खून और अवशेष देखकर हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
जांच में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सामान बरामद किया है। प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया गया कि गौतस्कर रात के अंधेरे में जंगल में घुसे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
फॉरेंसिक टीम ने लिया सैंपल
पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई। इंस्पेक्टर शेरगढ़ ने मीडिया को बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से ग्रामीणों और हिंदू संगठन खफा हैं।उनका कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है और पुलिस को सक्रिय होकर ठोस कार्रवाई करनी होगी।
