फर्जी भारतीय पहचान और पासपोर्ट के जरिए रह रहीं थे भारत में,कई फर्जी दस्तावेज जब्त
बरेली : यूपी के बरेली में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेश मूल की महिला मुनारा बी (उम्र लगभग 65 वर्ष) और उसकी दो बहनों सायरा बानो (48 वर्ष), तस्लीमा (45 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने शनिवार को प्रेसवार्ता में मीडिया को बताया कि मुनारा बी मूल रूप से बांग्लादेश के जेस्सोर जिले की रहने वाली है। साल 1970-72 के दौरान बॉर्डर पार कर भारत आई थी, और तब से बरेली में अपनी पहचान छुपाकर रह रही थी। उसने मोहल्ला बानखाना निवासी मोहम्मद यासीन से शादी की, और चार बच्चे हुए।
फर्जी पासपोर्ट और विदेश यात्राएं
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/aTMS9IYP678?si=83QKYiCJuREe3KZ1
एसपी सिटी ने बताया कि मुनारा ने 2011 और 2012 में दो फर्जी पासपोर्ट बनवाए। उम्र अधिक होने के कारण उसे किसी ने कम उम्र दिखाकर दूसरा पासपोर्ट बनवाने की सलाह दी थी। अब तक वह 9 बार विदेश यात्रा कर चुकी है, और पूछताछ में उसने बताया कि वह घरों में काम करने के लिए बाहर जाती थी।
फर्जी दस्तावेज बरामद
तीनों बहनों के पास से फर्जी पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, विदेश यात्राओं के टिकट और विदेशी होटलों के विजिटिंग कार्ड बरामद किए गए। पुलिस यह जांच कर रही है कि इतने फर्जी दस्तावेज कैसे बनाए गए, और किन लोगों की इसमें संलिप्तता है।
हाफिजगंज से किया गिरफ्तार
22 अगस्त को प्रेमनगर थाना पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर मोहल्ला बानखाना से मुनारा बी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर उसकी दोनों बहनों को हाफिजगंज से पकड़ा गया। तीनों को जेल भेज दिया गया है,और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। एसपी सिटी ने साफ किया कि जिन लोगों की संलिप्तता पाई जाएगी, उन सभी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
