बरेली : शहर की किला थाना और देहात की शाही थाना पुलिस ने अलग -अलग कार्रवाई कर स्मैक और चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में NDPS एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। थाना किला पुलिस गश्त के दौरान रजा कॉलोनी स्थित पूर्व विधायक के भट्टे की खाली जगह से एक युवक को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 14.51 ग्राम स्मैक बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान असलम के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी मूल रूप से फतेहगंज पश्चिमी का निवासी है और वर्तमान में सीबीगंज क्षेत्र में रह रहा था। इस मामले में थाना किला पर NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना शाही पुलिस ने चरस के साथ तस्कर दबोचा
देहात की थाना शाही पुलिस ने सुल्तानपुर गांव के पास स्थित एक ढाबे के नजदीक से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 152 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान यूगल किशोर, निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना शाही के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है। पूछताछ में आरोपी ने चरस बेचकर जीवन यापन करने की बात स्वीकार की है। इस मामले में थाना शाही पर NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
