औचक निरीक्षण में डीएम ने दिखाई सख्ती,फाइलों की अव्यवस्था पर भड़के, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
बरेली : यूपी के बरेली के डीएम (जिलाधिकारी) अविनाश सिंह की दबंग एंट्री ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में अफसरों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा दिया। दरअसल, डीएम अचानक औचक निरीक्षण पर पहुंचे और जैसे ही पटलों व अनुभागों का जायजा लिया, वहां की फाइलों की अव्यवस्था और रिकॉर्ड की गड़बड़ी देखकर भड़क उठे। निरीक्षण के दौरान डीएम को कई जगह पंजिकाओं का सही रखरखाव तक नहीं मिला। अव्यवस्था देखकर उन्होंने तत्काल संबंधित कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी और साफ कहा “कलेक्ट्रेट जनता की उम्मीदों का केंद्र है। यहां आने वाला हर आम नागरिक न्याय और राहत की उम्मीद लेकर आता है। इसलिए अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।”
अनुशासन की हिदायत
डीएम ने निरीक्षण में फाइलों का गलत रखरखाव, पंजिकाओं में खामियां,साफ-सफाई और अनुशासन की कमी,डीएम ने विशेष रूप से साफ-सफाई और अनुशासन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “दफ्तर ऐसा होना चाहिए कि फरियादी को विश्वास जगे, हाँ, मेरी समस्या का हल यहीं मिलेगा।”डीएम की सख्ती के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। संदेश साफ है, ढिलाई करने वालों पर अब कार्रवाई तय है।
