बरेली : यूपी के गाजियाबाद की एक महिला द्वारा दुष्कर्म और धोखे से विवाह करने का गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद नवाबगंज क्षेत्र की कुंडरा कोठी पुलिस चौकी प्रभारी जय सिंह निगम को निलंबित कर दिया गया है। बताया जाता है कि यह कार्रवाई गाजियाबाद में दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई है। निलंबन के साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है और दरोगा को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। इस मामले में एसएसपी के पीआरओ ने “The justice HINDI” को बताया कि कप्तान साहब ने सस्पेंड किया है।
पहचान के बाद रिश्ते में बनाए दबाव, फिर मंदिर में विवाह, FIR में आरोप
जानकारी के अनुसार, जय सिंह निगम की पहले तैनाती साहिबाबाद थाने में थी। इसी दौरान उनकी जान -पहचान शालीमार गार्डन क्षेत्र की एक महिला से हुई। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी दरोगा जांच और मुलाक़ात के बहाने उसे विभिन्न जगहों पर ले जाता रहा। इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया। उन्होंने खुद को अविवाहित बताकर मंदिर में विवाह भी कराया। महिला का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि जय सिंह निगम पहले से ही शादीशुदा हैं, और विवाह के बाद भी उसे अपने साथ नहीं रखा।
कौन सी धाराओं में केस?
महिला की शिकायत पर गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाने में दुष्कर्म और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमे की जानकारी बरेली पुलिस प्रशासन को मिलते ही कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “दोष गंभीर प्रकृति के होने के कारण उपनिरीक्षक जय सिंह निगम को तत्परता से निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच किया गया है। मामले की गहन जांच के लिए सीओ स्तर के अधिकारी को जांच सौंपी गई है।”बताया जाता है कि जय सिंह निगम कुछ समय पूर्व नवाबगंज थाना क्षेत्र की कुंडरा कोठी चौकी के प्रभारी बनाए गए थे। निलंबन के बाद अब पुलिस लाइन भेज दिया गया
