50 करोड़ की स्कॉलरशिप योजना का ऐलान, इंडस्ट्री-अलाइनड कोर्सेज से छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा
बरेली : तेजी से बदलते वैश्विक दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्किल-बेस्ड लर्निंग और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा भविष्य की दिशा तय कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, यूपी ने बरेली में CUCET 2026 (चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) पोर्टल लॉन्च करते हुए युवाओं के लिए 50 करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की।प्रेस वार्ता में प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. टीपी सिंह ने कहा कि आज के समय में केवल डिग्री नहीं, बल्कि स्किल, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोजर ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी ने पारंपरिक शिक्षा मॉडल से आगे बढ़ते हुए इंडस्ट्री-अलाइनड एकेडमिक इकोसिस्टम तैयार किया है।
इंडस्ट्री के साथ सीधा कनेक्शन, रोजगार पर फोकस
यूनिवर्सिटी ने Google,Microsoft और IBM समेत 23 से अधिक कंपनियों के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा 100+ कॉरपोरेट्स के सहयोग से गठित कॉरपोरेट एडवाइजरी बोर्ड छात्रों को इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट और बेहतर प्लेसमेंट से जोड़ रहा है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को सिर्फ डिग्री होल्डर नहीं, बल्कि इंडस्ट्री-रेडी प्रोफेशनल बनाना है।
50 करोड़ की स्कॉलरशिप से बढ़ेगी शिक्षा तक पहुंच
CUCET 2026 के जरिए मेधावी और जरूरतमंद छात्रों के लिए बड़े पैमाने पर स्कॉलरशिप उपलब्ध कराई जा रही है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक, पहले ही सत्र में 2000 से अधिक छात्रों को करोड़ों रुपये की स्कॉलरशिप दी जा चुकी है, जिससे उच्च शिक्षा की पहुंच और समावेशिता दोनों मजबूत हुई हैं।
AI, रिसर्च और स्टार्टअप पर खास फोकस
यूनिवर्सिटी ने ‘Campus Tank’ और ‘CU AI Space’ जैसी पहलों के जरिए छात्रों को स्टार्टअप, फंडिंग और इनोवेशन का प्लेटफॉर्म दिया है। इससे छात्र जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। करीब 2500 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित AI-इनेबल्ड स्मार्ट कैंपस में AI-ML रिसर्च सेंटर स्मार्ट हेल्थकेयर सेंटर, डेटा साइंस लैब जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
68 नए AI-आधारित कोर्सेज की शुरुआत
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 68 नए AI-एनहैंस्ड और ल इंडस्ट्री -अलाइनड प्रोग्राम शुरू किए गए हैं, जिनमें UG, PG और लेटरल एंट्री कोर्स शामिल हैं। इनका फोकस डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम रिसर्च जैसी उभरती तकनीकों पर रहेगा।
ग्लोबल करियर के लिए बड़ा कदम
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि CUCET 2026 केवल एडमिशन प्रक्रिया नहीं, बल्कि युवाओं को ग्लोबल करियर, स्कॉलरशिप और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का अभियान है। इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं।
विजन- यूपी को AI और रिसर्च हब बनाना
यूनिवर्सिटी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को AI, रिसर्च और टेक्नोलॉजी इनोवेशन का अग्रणी केंद्र बनाना है। CUCET 2026 इसी दिशा में एक बड़ा और अहम कदम माना जा रहा है। यह पहल बरेली समेत पूरे प्रदेश के युवाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की क्षमता रखती है।
