शहर के विकास को मिले दो मेगा प्रोजेक्ट, BDA की 93वीं बोर्ड मीटिंग में बड़ा फैसला
बरेली : शनिवार को बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की 93वीं बोर्ड बैठक आयुक्त (कमिश्नर) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त, विद्युत विभाग, नगर एवं ग्राम नियोजन, कोषागार, उद्योग विभाग के अधिकारी, बोर्ड सदस्य तथा सचिव BDA मौजूद रहे। इस बैठक में दो बड़े टाउनशिप प्रोजेक्टों को हरी झंडी दी गई, जिन्हें बरेली के विकास का नया अध्याय माना जा रहा है।
पीलीभीत बाईपास पर 267 हेक्टेयर की नई मेगा रेसिडेंशियल टाउनशिप को मंजूरी

शहर के पीलीभीत रोड पर नई मेगा टाउनशिप को मंजूरी मिली है। यह 267 हेक्टेयर में विकसित होगी आधुनिक सिटी होगी। BDA ने पीलीभीत रोड पर प्रस्तावित 267.1443 हेक्टेयर की नई टाउनशिप योजना को बोर्ड की सर्वसम्मति से हरी झंडी दे दी। इस योजना में शामिल 9 गांव हैं। अडूपुरा जागीर, अहिलादपुर,आसपुर खूबचन्द, कुम्हरा, कलापुर, बरकापुर, मोहरनियां, हरहरपुर और नवदिया कुर्मियान। इसके लिए भूखण्ड आवंटन दर तय 26,500 प्रति वर्गमीटर है। आवासीय एवं व्यवसायिक भूखण्डों, आंतरिक व बाह्य विकास कार्यों की लागत जोड़ने के बाद BDA ने आमजन के लिए 26,500 प्रति वर्गमीटर की दर से भूखण्ड आवंटन का प्रस्ताव रखा।
भूमि किसानों/भू-स्वामियों से आपसी सहमति के आधार पर क्रय की जाएगी। इसमें आवासीय व वाणिज्यिक भूखण्ड, होटल, अस्पताल और विभिन्न स्तर के शैक्षिक संस्थान, साइबर सिटी, मल्टीप्लेक्स, कमर्शियल जोन,विशाल सेंट्रल पार्क और कई नेबरहुड पार्क,आधुनिक सड़क, बिजली, ड्रेनेज और शहरी सुविधाओं का विकास होगा। आस-पास के गांवों में भी इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार होगा। रोजगार और विकास के नए अवसर
दिल्ली हाईवे लिंक रोड पर नई औद्योगिक टाउनशिप को मंजूरी, उद्योग और रोजगार को नई दिशा

बरेली में तीव्र औद्योगिक विकास की आवश्यकता को देखते हुए, BDA ने नई औद्योगिक टाउनशिप के विकास का बड़ा फैसला लिया। इसके लिए लगभग 125 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। सदर तहसील के गांव रसूला चौधरी (तहसील बरेली), भिटौरा नौगवां उर्फ फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली, रहपुरा जागीर (तहसील मीरगंज) की भूमि किसानों/भू-स्वामियों से आपसी सहमति के आधार पर क्रय की जाएगी। मूल्य निर्धारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। यहां ट्रांसपोर्ट नगर, लॉजिस्टिक पार्क और वेयरहाउस, औद्योगिक भूखण्ड, हॉस्पिटल, डॉर्मेट्री सुविधा, फायर स्टेशन, कैफेटेरिया, बैंक और पेट्रोल/CNG पंप, CUGL गैस लाइन और ई-चार्जिंग स्टेशन, हाईवे से जुड़ी 18m, 30m और 45m चौड़ी सड़कें। यहां उद्योग स्थापित करने के लिए बेहतर संरचना, युवाओं के लिए हजारों नौकरियों के अवसर, क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, आसपास की आवासीय योजनाओं की मांग बढ़ेगी
बरेली के विकास का नया अध्याय
इस मेगा रेसिडेंशियल टाउनशिप को (267 हेक्टेयर), और नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप (125 हेक्टेयर) भूमि
को बोर्ड ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। इन परियोजनाओं के लागू होने से बरेली शहर में उद्योग, आवास और रोजगार के अवसर मिलेंगे
