धान खरीद, स्वास्थ्य सेवाएं, गौ-आश्रयों और योजनाओं पर मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
बरेली : यूपी के बरेली मंडल के मंडलायुक्त (कमिश्नर) भूपेंद्र एस. चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर के विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। सबसे पहले पराली प्रबंधन पर चर्चा हुई। मंडल में कुल 137 संदिग्ध पराली जलाने की घटनाएं चिन्हित हुई हैं, जिनमें जांच में बरेली में 6 घटनाएं पराली जलाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने निर्देश दिया कि पराली जलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। कार्रवाई का प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अन्य किसान भी जागरूक हों। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को पराली प्रबंधन के वैकल्पिक तरीके समझाए जाएँ
धान खरीद पर मंडल स्तर की समीक्षा

बरेली मंडल में धान खरीद का लक्ष्य 22,61,800 मी. टन धान है। मगर, अब तक खरीद 7,19,000 मी. टन है। जिसके चलते धान खरीद केंद्रों की प्रतिदिन रिपोर्टिंग की बात कही। जिन केंद्रों पर शून्य खरीद है, वहाँ तुरंत खरीद शुरू कराई जाए। बारिश की आशंका को देखते हुए धान भंडारण की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
टीबी, डेंगू और मातृत्व सेवाओं पर फोकस

टीबी मुक्त भारत अभियान में बरेली में 43% मरीजों को निक्षय मित्रों ने गोद लिया। पीलीभीत और बदायूं में यह प्रतिशत कम सुधार के आदेश दिए। बरेली में अब तक 68,465 लोगों की माइक्रोस्कोपी जांच को लेकर कमिश्नर ने कहा “निक्षय मित्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाए, उनका आत्मबल बढ़ना जरूरी है। पीलीभीत के रसायखानपुर गांव में डेंगू के 98 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही उथले हैंडपंप हटाने, स्वच्छ पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
मंडल में 632 गौ-आश्रय स्थल

बरेली मंडल में कुल 632 गौआश्रय स्थल हैं। संरक्षित गौवंश 1,02,217, शाहजहांपुर में 2 नये आश्रय स्थल बढ़े हैं। बरेली में 3 नए गौ-आश्रय स्थल इस वर्ष के अंत तक तैयार होंगे। सड़क दुर्घटनाओं में आवारा पशुओं से बचाव के लिए रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य बदायूं में जारी है और अन्य जिलों में बजट उपलब्ध होते ही शुरू होगा
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग पर नाराज़गी
मंडल की रैंक वीजली विभाग की लापरवाही के कारण प्रभावित पाई गई। मंडलायुक्त ने चारों जिलों के अधीक्षण अभियंताओं पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में पीलीभीत और बदायूं की प्रगति धीमी गति बढ़ाने के निर्देश कन्या सुमंगला योजना में इंटरनेट समस्या के कारण बरेली की रैंक घटी मुख्यमंत्री कम्पोजिट स्कूल योजना बरेली के भोजीपुरा और आलमपुर जाफराबाद में स्कूल निर्माण चयनित हैं। इस दौरान बैठक में मंडल के चारों जिलाधिकारी, सीएमओ, सीडीओ तथा मंडलीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
