बरेली : “12वां भाईचारा बनाओ- अस्तित्व बचाओ” शीर्षक से प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन संजय कम्युनिटी हॉल, बरेली में किया जा रहा है। इस आयोजन की अगुवाई आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा की जा रही है। एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद,(सांसद नगीना लोकसभा, संस्थापक भीम आर्मी भारत एकता मिशन, राष्ट्रीय अध्यक्ष – ASP) करेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम के जरिए देशभर के प्रबुद्ध वर्ग से अपील की है कि “आज जब संविधान और हाशिए पर खड़े समाजों का अस्तित्व ख़तरे में है, तब हमें सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई के लिए एकजुट होना होगा।”
जानें पूरा कार्यक्रम
यह कार्यक्रम 17 अगस्त, 2025 को सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा। यह संजय कम्युनिटी हॉल में होगा। यह सम्मेलन बहुजन, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और प्रगतिशील वर्गों को संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित करने का एक प्रयास है। यह मंच सामाजिक समरसता, शिक्षा, प्रतिनिधित्व, और आर्थिक न्याय जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए एकजुटता का आह्वान करता है।
