बरेली रबीउल अव्वल-1448 हिजरी का चांद गुरुवर को नजर नहीं आया। जमात के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान ने बताया कि केंद्रीय रूयाते -ए- हिलाल कमेटी की ओर से 13 अगस्त 2026 को चांद देखने की कोशिश की गई, लेकिन बरेली और देश के अन्य हिस्सों से चांद दिखाई देने की कोई विश्वसनीय सूचना प्राप्त नहीं हुई। मरकजी दारुल इफ्ता, दरगाह आला हजरत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 29 सफर 1448 हिजरी, 13 अगस्त 2026 को रबीउल अव्वल का चांद नजर नहीं आया। हालांकि, यदि कहीं से 29 सफर की रात चांद दिखाई देने की शरई गवाही प्राप्त होती है तो उसके आधार पर दोबारा घोषणा की जाएगी।
14 अगस्त को नजर आएगा चांद

जारी सूचना के अनुसार 30 सफर 14 अगस्त 2026 को पूरा होगा और 1 रबीउल अव्वल 15 अगस्त 2026 से शुरू होगा। इस हिसाब से 12 रबीउल अव्वल यानी ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। इस घोषणा के बाद बरेली समेत देशभर में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। हालांकि, चांद की शरई गवाही मिलने की स्थिति में तारीख की दोबारा पुष्टि की जाएगी।
