हजरतपुर थाने से ड्यूटी कर गांव लौट रहे थे हरीराम, म्याऊं-उसैहत मार्ग पर हादसे के बाद पुलिस जांच में जुटी
बदायूं: जिले में ड्यूटी से लौट रहे एक होमगार्ड जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। म्याऊं-उसैहत मार्ग पर ढाका पुलिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हरीराम पुत्र रामस्वरूप, निवासी ग्राम बबई भटपुरा, थाना उसैहत के रूप में हुई है। वह हजरतपुर थाने में ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।
हादसा म्याऊं चौकी क्षेत्र के अंतर्गत म्याऊं-उसैहत मार्ग स्थित ढाका पुलिया के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान कर उसके चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट:राजा खान, बदायूं