नई दिल्ली/लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि “डॉ. लोहिया और समाजवादियों ने सबसे पहले ‘हिमालय बचाओ, नदियां बचाओ’ का नारा दिया था। हमें उसी दिशा में काम करना होगा।”उन्होंने विदेश नीति पर तंज कसा। बोले, “आज की विदेश नीति ही विदेश चली गई है।” अखिलेश यादव का यह बयान केंद्र सरकार की विदेश नीति पर करारा व्यंग्य था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वोटिंग प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया। बोले, “प्रसाइडिंग ऑफिसर जाति देखकर बनाए जाते हैं। उसी आधार पर पुलिस पोस्टिंग होती है, और फिर टारगेट दिया जाता है कि फर्जी वोट डलवाओ।”उन्होंने चुनाव आयोग और प्रशासन पर जातिगत पक्षपात और लोकतंत्र को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया।
मेक इन इंडिया पर चेतावनी
पूर्व सीएम ने कहा कि “कोई देश बिना मुनाफे के कुछ नहीं देता। हमें अपने ‘मेक इन इंडिया’ को नींद से जगाना होगा, नहीं तो पछताना पड़ेगा।”अखिलेश यादव ने इन बयानों के जरिए न सिर्फ केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया।
