प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन,दी भावभीनी श्रद्धांजलि, ‘दुख में सब साथ हैं’, आजम खान के परिवार से मिलने के बाद सपा प्रमुख का ट्वीट
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आए भीषण आंधी-तूफान से हुई जनहानि पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि भदोही, फतेहपुर, सोनभद्र, बदायूं समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के कारण 54 लोगों की मौत बेहद दुखद है। अखिलेश यादव ने सरकार से मांग की कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाए जाएं। उन्होंने घायलों के मुफ्त और बेहतर इलाज, प्रभावित लोगों के लिए खाने-पानी और अस्थायी रहने की व्यवस्था करने की अपील की। साथ ही फसल, वाहन और संपत्ति के नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजा और बीमा राशि सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।
सपा प्रमुख ने अपने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे आपदा के इस समय में प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें। उन्होंने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताईं।
प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर एक बार फिर शोक व्यक्त किया।उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “स्वर्गीय प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हो गए। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, भावभीनी श्रद्धांजलि।”वह परिवार के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
पूर्व मंत्री आजम खां के परिवार ने मुलाकात कर बांटा दर्द

प्रतीक यादव के निधन के बाद पूर्व मंत्री मुहम्मद आजम खान के परिवार ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कर सांत्वना दी। इसके बाद अखिलेश यादव ने भावुक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा “दुख में सब साथ हैं।”इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में सपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है।
