बरेली : यूपी के बरेली देहात की नगर पंचायत सिरौली में आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक पर उस समय मुसीबत आ गई, जब ग्रामीणों ने उसे ‘ड्रोन चोर’ समझकर पीटना शुरू कर दिया। यह घटना देर रात करीब दो बजे की है, जब युवक चोरी-छिपे प्रेमिका के घर मिलने गया था। मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे संदेहास्पद हालात में घर के पास देखा और शोर मचा दिया,”ड्रोन चोर पकड़ा गया!” ड्रोन चोरी की अफवाहों से पहले से ही तनावपूर्ण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों की भीड़ युवक पर टूट पड़ी। युवक ने हाथ जोड़कर बताया कि वह कोई चोर नहीं है, बल्कि प्रेमिका से मिलने आया था। लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी।
दो घंटे तक चला हाइवोल्टेज ड्रामा
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/qMxlLdjvkQs?si=e1Jg5W9VNd_oeRpo
करीब दो घंटे तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद में किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से युवक को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गई। पूछताछ में पता चला कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई गई। इसके बाद आपसी समझौते से मामला शांत किया गया। कोतवाल जगत सिंह ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन पुलिस सतर्कता बरत रही है। इस मामले में पुलिस से जानकारी की कोशिश की गई। मगर, फोन न उठने के कारण पक्ष नहीं मिल सका।
