बरेली/बदायूं: यूपी के बरेली के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन टीम) ने बदायूँ जिले की नगर पालिका सहसवान में तैनात ड्राफ्टमैन अंसार हुसैन को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सहसवान निवासी सिबतेन अली की शिकायत के बाद एसीबी ने कार्रवाई की थी। आरोप है कि विकास कार्य से जुड़ी फाइल आगे बढ़ाने के बदले ड्राफ्टमैन उनसे 8,000 रुपये की मांग कर रहा था।।शिकायत मिलते ही भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
जानें कैसे हुई गिरफ्तारी?
बरेली मंडल की एसीबी की ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में, बुधवार दोपहर नगर पालिका के मानचित्रकार कक्ष में पहुंची। दोपहर 1:25 बजे टीम ने अंसार हुसैन को शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते ही पकड़ लिया। मौके से पैसे भी बरामद किए गए।
अब यह होगी कार्रवाई ?
आरोपी ड्राफ्टमैन के खिलाफ थाना सिविल लाइन, बदायूँ में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, शासन के निर्देशों के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
