बरेली : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) में माह अक्टूबर 2025 की रैंकिंग जारी हुई है, जिसमें बरेली परिक्षेत्र ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह रैंकिंग शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के आधार पर जारी की जाती है। यह उपलब्धि पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार सहनी के निर्देशन में प्रभावी मॉनिटरिंग और टीम वर्क के कारण संभव हुई है।पीलीभीत प्रदेश में प्रथम स्थान, बदायूँ 34 वें, शाहजहाँपुर 39 वें और बरेली 65 वें स्थान पर है।
इन थानों ने किया बेहतरीन कार्य
जनपद बरेली के सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, विशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनिया, भुता, भोजीपुरा, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, सिरौली, कैन्ट, फतेहगंज पूर्वी। जनपद बदायूँ के कुवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, दातागंज, मुजरिया, बिसौली, उझानी, कादरचौक, उघैती, उसैहत, मुसाझाग, हजरतपुर, कोतवाली, सिविल लाइंस, पीलीभीत के महिला थाना, माधोटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा, सेहरामऊ उत्तरी, देयोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला,बीसलपुर, सुनगढ़ी, अमरिया, बिलसंड़ा, और जनपद शाहजहाँपुर के महिला थाना, रामचंद्र मिशन, सिंधौली, कोतवाली, बण्डा, जलालाबाद, कलान,सेहरामऊ दक्षिणी, मदनापुर, मिर्जापुर, सदर बाजार, पुवायां, गढ़िया रंगीन,तिलहर, कटरा, खुदागंज, इन सभी थानों ने शिकायतों के समाधान में मिलकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आईजीआरएस टीम को मिलेगा सम्मान
डीआईजी कार्यालय के आईजीआरएस सेल में कार्यरत उप निरीक्षक शालू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार, आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
जहां कमी पाई गई, वहां होगी समीक्षा
डीआईजी अजय कुमार सहनी ने स्पष्ट किया है कि जिन थानों या जनपदों में जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, उनकी अलग से समीक्षा की जाएगी और कार्यप्रणाली में सुधार कराया जाएगा।
