त्योहारी सीजन में बढ़ी ट्रेनें, बढ़े कोच, इज्जतनगर मंडल की 24×7 वार रूम से निगरानी
बरेली : त्योहारी सीजन और छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए मंडल द्वारा 26 जोड़ी विशेष पूजा ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि “इस समय यात्री दबाव अपने चरम पर है, इसलिए रेलवे प्रशासन ने 101 जोड़ी नियमित गाड़ियों में से 26 जोड़ी विशेष पूजा ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। अधिकांश ट्रेनों में कोचों की संख्या भी बढ़ा दी गई है ताकि यात्रियों को सीटें आसानी से मिल सकें।”

इन प्रमुख मार्गों पर चलेंगी विशेष ट्रेनें
त्योहारी भीड़ को संभालने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन इस प्रकार किया जा रहा है 09076 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल (प्रत्येक गुरुवार), 05060 लालकुआं – कोलकाता (प्रत्येक गुरुवार), 04117 प्रयागराज–लालकुआं (प्रत्येक गुरुवार),05401 बरेली सिटी –काशीपुर (प्रत्येक गुरुवार एवं शुक्रवार), 05402 काशीपुर–बरेली सिटी (प्रत्येक गुरुवार एवं शुक्रवार), 09062 बरौनी जंक्शन–बांद्रा टर्मिनस (गुरुवार को इज्जतनगर होकर) 04118 लालकुआं – प्रयागराज (प्रत्येक शुक्रवार), 09084 बनारस–मुंबई सेंट्रल (प्रत्येक शुक्रवार) रेल प्रशासन ने बताया कि इन ट्रेनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग 24×7 वार रूम से की जा रही है, ताकि यात्रियों की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।

रेलवे ने आटोमोबाइल लोडिंग से रचा नया रिकॉर्ड
इज्जतनगर मंडल ने सिर्फ यात्री सुविधाओं में ही नहीं, बल्कि माल ढुलाई क्षेत्र में भी नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वीणा सिन्हा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष 2025- 26 में हल्दी रोड स्टेशन से अब तक 104 रेक ऑटोमोबाइल्स की लोडिंग की गई। जिससे रेलवे ने 15.22 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। इसमें शामिल हैं, 10,670 टाटा एसीई वाहन, 6,859 दोपहिया वाहन 1,400 ट्रैक्टर। उन्होंने कहा, “रेल मार्ग से आटोमोबाइल लोडिंग न केवल तेज़ और सस्ती है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है। इस प्रक्रिया से करीब 301 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन प्रति किलोमीटर कम करने में सफलता मिली है।”
24 अक्टूबर की रात भोजीपुरा –देवरनियां रेल क्रॉसिंग बंद रहेगी

इज्जतनगर मंडल के अनुसार, भोजीपुरा–देवरनियां स्टेशन के बीच स्थित समपार संख्या 9/ए (जादौंपुर गांव) पर बीसीएम मशीन द्वारा ट्रैक ओवरहालिंग और मरम्मत कार्य किया जाएगा। 24 अक्टूबर रात 8 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग अटामांडा स्थित समपार संख्या 7/सी, सेमीखेड़ा स्थित समपार संख्या 12/सी आदि का उपयोग कर सकते हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों और राहगीरों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।“सड़क उपयोगकर्ताओं को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है,”
