केवल 4 वोट से अध्यक्ष पद पर जीत, पीआरओ चुनाव में भी 3 वोट का अंतर, देर रात तक चली मतगणना
बरेली : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), बरेली का चुनाव रविवार को बड़े उत्साह और कड़े मुकाबले के बीच शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। कुल 937 पंजीकृत मतदाताओं में से 791 डॉक्टरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें से एक वोट रिजेक्ट हुआ। मगर, ,790 वोट सही मिले। देर रात तक मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए। अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और पीआरओ पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। रविवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ था। इसमें यूपी सरकार के मंत्री डॉक्टर अरुण सक्सेना, विधायक डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा, पूर्व मेयर आईएस तोमर समेत सभी डॉक्टर ने मतदान किया। यह मतदान शाम पांच बजे तक चला। चुनाव इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इसके बाद काउंटिंग शुरू हुई।
अध्यक्ष पद पर 4 वोट से फैसला
आईएमए अध्यक्ष पद पर डॉ. डीपी गंगवार ने 237 वोट पाकर जीत हासिल की। उनके नजदीकी प्रतिद्वंदी डॉ. हिमांशु गंगवार को 233 वोट मिले। महज 4 वोटों के अंतर से डॉ. डीपी गंगवार ने यह प्रतिष्ठित पद अपने नाम किया। इसके साथ ही अध्यक्ष पद की दावेदार राजकुमारी मित्तल को 193, और रतन पाल सिंह को 112 वोट मिले।
सचिव पद पर भारी अंतर से जीत
सचिव पद पर डॉ. अंशु अग्रवाल ने 490 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी डॉ. ज्ञानेंद्र लाल गुप्ता को 295 वोट मिले। मगर, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. शालिनी महेश्वरी ने 417 वोटों के साथ जीत हासिल की। डॉ. सुजय मुखर्जी को 369 वोट मिले। यह जीत महिला डॉक्टरों की मजबूत उपस्थिति का संदेश देती है।
पीआरओ पद पर 3 वोट का रोमांच
जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) पद पर डॉ. कर्मेंद्र को 395 वोट मिले, जबकि डॉ. ऋतुराजिव को 392 वोट हासिल हुए। केवल 3 वोटों से डॉ. कर्मेंद्र ने जीत हासिल की।
नई टीम से बड़ी उम्मीदें
इस चुनाव में न सिर्फ चिकित्सकों को नई नेतृत्व टीम दी है, बल्कि डॉक्टर समुदाय में नई ऊर्जा भी जगाई है। उम्मीद है कि नई टीम स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने,चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान और सामाजिक जिम्मेदारियों में सक्रिय योगदान देगी।
