रेल कर्मियों की चेतावनी रैली, सरकार को दी कड़ी चेतावनी
बरेली : 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन में हो रही देरी को लेकर रेल कर्मचारियों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। शुक्रवार को इज़्ज़तनगर कारखाना गेट से डीआरएम ऑफिस तक निकाली गई विशाल रैली ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी।यह विरोध ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) के आह्वान पर, नॉर्थ ईस्ट रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) द्वारा किया गया। रैली का नेतृत्व केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी और कार्यकारी अध्यक्ष वी.एन. सिंह ने किया।
रेल कर्मचारियों की यह थी प्रमुख मांग
रेल कर्मियों ने कहा कि 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले नए वेतनमान में देरी न की जाए। बोनस का भुगतान 7000 रुपये की सीलिंग पर नहीं बल्कि वास्तविक वेतन के आधार पर किया जाए। सरकार तुरंत 8वें वेतन आयोग की कमेटी गठित करे। दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को बोनस का भुगतान किया जाए। इस विरोध रैली को यूनियन ने “चेतावनी दिवस” बताया। कर्मचारियों ने साफ कहा कि अगर मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और बड़ा होगा और रेल सेवाओं पर असर पड़ सकता है।
रेल कर्मियों की जायज मांगों की अनदेखी : बसंत चतुर्वेदी
केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने कहा “रेलवे कर्मचारी लगातार मेहनत कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी जायज़ मांगों को अनदेखा कर रही है। अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” कार्यकारी अध्यक्ष वी.एन. सिंह ने चेतावनी दी “अगर दुर्गा पूजा से पहले बोनस और वेतन आयोग की घोषणा नहीं हुई तो देशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।”
रैली में यह कर्मचारी थे मौजूद
रेल कर्मियों की रैली में मंडल अध्यक्ष परवेज अहमद, मंडल मंत्री राम किशोर, मुकेश सक्सेना,आर के पाण्डेय,जगवीर सिंह,बृजेश सागर, आराम सिंह,राजन कुमार, पी के दुवे,रोहित कुमार, विपरेंद्र ठाकुर, संजय त्यागी,ताजुद्दीन खान,इंदर सक्सेना,हरीश भारती,महिप कश्यप,मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन, राहुल सक्सेना,राकेश कुमार,दीपक जोहरी ,यशपाल सिंह,स्टोर शाखा अध्यक्ष रामसनेही शाखा मंत्री अशोक अग्निहोत्री, ओम प्रकाश, अनुराग शुक्ला, के के यादव, सचिन सक्सेना,राजवीर मीणा, आबिद, बाबूलाल मीणा ,राजधर शर्मा, गोविंद पोरवाल धर्मपाल, अनुराग, अनिल कुमार, जाफरा अखतर , सुषमा शर्मा, मुन्नी देवी, रुखसाना आशा रानी , साधना पांडे, मिनी देवी, मालती नेगी, गीता ,रविंद्र चौहान, अनीता सिंह पवन कुमार मिश्रा, मोहम्मद कमर, अनिल नागरानी, ऋषि कुमार, बाबूलाल मीणा सुनील कुमार, संजीव, पंकज कुमार , घनश्याम वर्मा, सुरेंद्र कुमार, हर्ष सक्सैना, देवकीनंदन जोशी, जबर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुशील चंद्र , भुवनेश, बृजमोहन महतो, विष्णु मंडल, वीरेंद्र कुमार, राकेश मीणा, संतोष वर्मा , संतोष कुमार, जयपाल, लोकेश कुमार, संजय कुमार, राजपाल सिंह , अनिल सेठ,अशोक कुमार, साजिद हुसैन आदि सैकड़ो रेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
