125 डॉक्टर ने किया नामांकन, आईएमए के इतिहास में सबसे बड़ी भागीदारी
बरेली : आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) बरेली के इतिहास में इस वर्ष सबसे अधिक नामांकन दर्ज किए गए हैं। इलेक्शन 2025-26 के लिए आज, 7 सितंबर 2025 को कुल 125 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जो एक रिकॉर्ड संख्या मानी जा रही है।
आईएमए चुनाव के प्रति डॉक्टरों में बढ़ा उत्साह : डॉ. राजेश
डॉ.राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस बार डॉक्टरों में चुनाव के प्रति उत्साह बढ़ा है और बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने भाग लेकर संगठन की मजबूती का संदेश दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये चुनाव आईएमए बरेली को नई दिशा डॉक्टरों की बढ़ती भागीदारी ने इस चुनाव को विशेष बना दिया है। इलेक्शन प्रक्रिया की निगरानी के लिए डॉ राजेश कुमार अग्रवाल (बाल रोग विशेषज्ञ) की अध्यक्षता में इलेक्शन कमेटी की बैठक बरेली ऑफिस में आयोजित की गई।
बैठक में यह थे मौजूद
इस दौरान बैठक में पूर्व अध्यक्ष डॉ.विमल भारद्वाज, डॉ.राजीव गोयल, तथा वर्तमान अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह भी मौजूद रहे। कमेटी ने नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने का आश्वासन दिया।
