पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की बातों को बताया सही, आईएएस पोस्टिंग पर भी खड़े किए सवाल
डीजीपी को नहीं, मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए
लखनऊ/उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार (आज) लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डीजीपी ट्रांसफर से लेकर नौकरियों, आरएसएस की भूमिका, मेट्रो परियोजना और बस बिल तक कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। बोले, लोकतंत्र (डेमोक्रेसी) में विपक्ष का जो, काम होना चाहिए। हम लोग वहीं कर रहे हैं। हम कमियां बता रहे हैं, सरकार सुधार करे, न कि डाटा हटाए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी में एक दिन पहले हुए 33 आईएएस के ट्रांसफर पर भी तंज कसा। बोले, सूचना निदेशक के पद से सिंह भाई हटे, तो सिंह भाई आ गए। उन्होंने बिना नाम लिए यह बात कही। 6 साल बाद सूचना निदेशक पद से एक अफसर का ट्रांसफर हुआ है। उनकी जगह भदोही के डीएम विशाल सिंह को सूचना निदेशक बनाया गया है।।
“सिंह भाई हटे, तो सिंह ही आए”
यूपी सरकार की ट्रांसफर पॉलिटिक्स पर अखिलेश यादव ने निशाना साधा। बोले, हाल ही में यूपी में हुए पुलिस अफसरों के तबादलों पर टिप्पणी कर कहा कि, “सिंह भाई हटे तो सिंह ही आ गए। इस ट्रांसफर के पीछे क्या सत्संग हुआ यह भाजपा नेताओं की भाषा से साफ है।” उन्होंने भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह के एक बयान की ओर इशारा किया। बोले, उनका कहना सही है, विधायकों को पैर छूकर काम कराना पड़ता है। उन्होंने तबादले पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी की थी।
डीजीपी साहब को नहीं, मुख्यमंत्री जवाब देना चाहिए

मुद्रा योजना पर अखिलेश यादव ने तंज कसा। कहां- सरकार ने झूठ कहा कि 52 करोड़ खाते में 33 लाख करोड रुपए भेजे। इसका मतलब है कि अब किसी को नौकरी की जरूरत ही नहीं है। जिस समय मैंने यूपी में ठाकुर जाति के SO और SHO के आंकड़े दिए, उस समय 16 चैनलों पर डिबेट हुई। इस मामले में डीजीपी साहब को नहीं, मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए। अभी तो हमने सिर्फ दो-चार जिलों का ही खुलासा किया है। सिंह भाई हटे तो सिंह भाई आए। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया।
“हम ऐसे नहीं हैं जो डिग्रियाँ इधर-उधर कर दें”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डिग्री विवाद पर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “हम जैसे लोग मेहनत से पढ़ाई करते हैं, फर्जी डिग्रियों से राजनीति नहीं करते।” बोले भाजपा की पीडीए (पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक) के प्रति, जो नफरत है, उसे हमने उजागर किया है। हम विपक्ष में होने का फर्ज निभा रहे हैं। अगर गलती की है, तो गलती सुधारनी चाहिए लेकिन गलती नहीं सुधर रहे हैं, बल्कि एक अधिकारी को आगे कर दिया है। उनके जरिए कहा जा रहा है कि हम गलत आकंड़े पेश कर रहे हैं। मुझे पहले से अंदाजा था कि जब एक बार लिस्ट सामने आएगी, तो वेबसाइट से लिस्ट हटा देंगे। थोड़ा बहुत तो हमने भी पढ़ा है। हम ऐसे नहीं हो, जो डिग्री इधर-उधर कर दें। वेबसाइट खोलना तो हमें आता ही है। हम वह नहीं है, जो 46 की जगह 56 एफडीएम सदन में बोल दे। चित्रकूट के अफसर के नाम के पदनाम को लेकर कहा आप खुद देख लीजिए मैनिपुलेशन कौन कर रहा है। उत्पीड़न और अन्याय खास वर्ग पर बड़ा है। दलितों पर ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं।
“वक्फ बिल का पहले भी विरोध किया, अब भी करते हैं”

पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह के विधायकों की औकात जीरो वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने बिल्कुल ठीक कहा है। बोले वक्फ बिल के हम पहले भी खिलाफ खिलाफ थे, अब भी है खिलाफ हैं। अब सरकार के लोग समझाने निकले हैं, जबकि यह तो पहले ही करना चाहिए था। सरकार अपनी नाकामियां छुपाना चाहती है। अमेरिका जैसा देश भी आप पर दबाव बना रहा है। सोने की कीमतों पर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर गरीब व्यक्ति अपनी बेटी को सोना नहीं दे पा रहा है ? क्या शादी बिना सोने दिए होगी। गरीब से गरीब आदमी भी उधार लेकर अपनी बेटी की शादी में जोड़ा जरूर देता है। अब आप बताइए जब सोने की कीमत 100000 रूपये तोला पहुंच गई है, तो गरीब परिवार अपनी बेटी को सोना कैसे देगा ?
“लखनऊ में मेट्रो एक इंच भी नहीं बढ़ पाई”
विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ मेट्रो परियोजना को लेकर सरकार ने कोई नया काम नहीं किया। “हमने मेट्रो की नींव रखी थी, लेकिन आज तक एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाई है। वाराणसी में लोग मेट्रो में चल रहे होते, लेकिन कोई कम नहीं किया गया। गोरखपुर में तो मेट्रो कभी आएगी ही नहीं। “समय-समय पर बड़े लोगों ने कहा है कि ईवीएम पर भरोसा नहीं है। साइबर क्राइम के मामले में यूपी नंबर वन है। ऐसे में ईवीएम पर कौन भरोसा करेगा।
RSS पर कसा तंज, कहा, उन्हें राजा नहीं बनना है, राजा बनाना है
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर कहा कि वह भाजपा के सबसे खास सांसद है, जो बातें भाजपा सीधे नहीं बोल पाती। उनको ही समय समय पर अपने सांसद से बुलवाती है। आरएसएस पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा जो किंग बनाते हैं, वे खुद राज नहीं करता चाहते। उनके यूपी में दौरे बढ़ गए हैं। उनका एक ही मकसद है किसी न किसी को दोषी ठहराना। अंग्रेज डिवाइड एंड रूल का फार्मूला लेकर आए थे। भाजपा उस रास्ते पर चल रही है। उन्हें राजा नहीं बनना है, उन्हें सिर्फ राजा बनाना है। मुर्शिदाबाद हिंसा पर का बहुत सारे लोग पकड़े गए हैं। भाजपा वहां से राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। बस दंगा फैलाकर हिंदू मुसलमान का फार्मूला बनाकर फायदा उठाने का काम करती है।
“सपा युवजन सभा घर-घर पहुंचाएगी पैगाम”

उन्होंने बताया कि सपा की युवजन सभा एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी। युवजन सभा ने बड़ी संख्या में पीडीए पंचायत की हैं। अब यह घर-घर जाकर सपा की नीतियों और भाजपा की विफलताओं की जानकारी देंगे। जिधर युवा चलते हैं, उधर ही जमाना चलता है।
“सरकार बनी तो हर नौजवान को मिलेगी नौकरी”
अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वादा किया कि अगर पीडीए की सरकार बनती है, तो प्रदेश के हर योग्य नौजवान को नौकरी मिलेगी। “हम जो कहते हैं, वो करते हैं — और यही सच्चा समाजवाद है।”
