चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पति के न रहने पर प्रेमिका बुला लेती थी घर, घरवालों ने पकड़े जाने पर लाठी डंडों से की पिटाई
दोस्त के मोबाइल से पत्नी को फोन करने के बाद शुरू हुई थी इश्क की कहानी
बरेली/आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला के प्रेम प्रसंग का राज तब खुला, जब रात में बेडरूम से पुरुष की आवाज आने पर जेठ उठ गया। उसने घरवालों को जगा दिया। परिजन जब कमरे में पहुंचे, तो महिला घबरा गई और प्रेमी को संदूक में बंद कर दिया। शक होने पर परिजनों ने जब तलाशी ली, तो संदूक से युवक को बाहर निकाला गया। इसके बाद गुस्साए घरवालों ने युवक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। वह हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन परिजन पीटते रहे। इसके बाद आरोपी को पुलिस हिरासत में दे दिया है।
पति के न होने पर आधी को रात को बुलाया ब्वॉय फ्रेंड

यह मामला आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक महिला का चार साल से एक युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। उसका पति अक्सर घर से बाहर रहता था, ऐसे में महिला अपने प्रेमी को घर बुला लिया करती थी। सोमवार आधी रात के बाद भी महिला ने ब्वॉय फ्रेंड अजय को फोन कर बुला लिया। वह बेडरूम में महिला के साथ था। उसकी आवाज जेठ ने सुनी। इसके बाद परिजनों को उठा लिया। उन्हें कुछ शक हुआ। उन्होंने कमरे में झांका, तो महिला घबरा गई और जल्दबाज़ी में युवक को लकड़ी के बने एक बड़े संदूक में बंद कर दिया। परिजनों ने जब कमरे की तलाशी ली, तो संदूक खोलते ही सबके होश उड़ गए। अंदर से एक युवक निकला जो अर्धनग्न अवस्था में था।
दोस्ती से शुरू हुआ था रिश्ता
युवक ने बताया कि वह महिला के पति का दोस्त है। हम दोनों ट्रक ड्राइवर हैं। पांच साल पहले उसके घर आया था। इसके बाद चार साल।पहले किसी काम से उसने दोस्त का मोबाइल लिया था और उसी दौरान उसकी बातचीत महिला से शुरू हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत प्यार में बदल गई और दोनों ने चोरी-छिपे मिलना शुरू कर दिया।
आरोपी पुलिस हिरासत में
पुलिस को सूचना देने के बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है। महिला के परिजनों ने इस प्रेम प्रसंग पर नाराजगी जाहिर की है और कड़ा एक्शन लेने की मांग की है। फिलहाल युवक के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
