बरेली : यूपी के बरेली में 1 से 5 सितंबर तक शहर में उर्स-ए-शराफत मियां का आयोजन होगा, और 5 सितंबर को जुलूस-ए-मुहम्मदी (बाराबफात) धूमधाम से मनाई जाएगी। दरगाह और गलियों में भारी भीड़ और जुलूस की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि 3 सितंबर की शाम 6 बजे से 5 सितंबर की रात तक शहर की कई मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
यहां नहीं चलेंगे भारी वाहन
शहर के मिनी बाईपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर तिराहा, ईसाईयों की पुलिया, वियावान कोठी, ऑफिसर्स मैस तिराहा, रामगंगा तिराहे से चौपला तक, बाहर से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इसमें दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत से आने वाले ट्रक-बसें झुमका तिराहा, परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया रोड, बड़ा बाईपास, ट्रांसपोर्ट नगर, और लखनऊ जाने वाले वाहन झुमका तिराहा, विलवा, विलयधाम, इन्वर्टिस, आगे का मार्ग (वापसी में भी यही रास्ता)
इधर से गुजरेंगे बदायूं रोड के वाहन
बदायूं जाने वाले वाहन मिनीबाईपास, इज्जतनगर,डेलापीर, 100 फुटा रोड, सैटेलाइट, ईसाइयों की पुलिया, वियावानी कोठी, कैंट, वीरांगना चौक, और बुखारा मोड़। इसी तरह से हल्के वाहनों पर भी रोक रहेगी। भीड़ बढ़ने की स्थिति में कार, ऑटो और ई-रिक्शा भी डायवर्जन में शामिल होंगे। शहर के अशोक नगर तिराहा, कोहाड़ापीर, मूर्ति नर्सिंग होम, गंगापुर, मठ की चौकी, श्यामतगंज, कालीबाड़ी,चौपला, नावल्टी
जानें क्या बोले SP ट्रैफिक?
त्योहारों के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। लोगों से अपील है कि डायवर्जन प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें ताकि किसी को असुविधा न हो।
