बरेली : यूपी के बरेली पुलिस को अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए डायल-112 के बेड़े को हाईस्पीड एसयूवी की नई ताकत मिल गई है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने 12 नई चारपहिया पीआरवी गाड़ियां हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें स्कॉर्पियो और इनोवा क्रिस्टा जैसी तेज़ रफ्तार एसयूवी शामिल हैं। पहले यूपी पुलिस के पास सूमो और बोलेरो जैसे पुराने वाहन थे। जिनकी रफ्तार अपराधियों की गाड़ियों से कम पड़ जाती थी। कई बार बदमाश पुलिस की पकड़ से बच निकलते थे। मगर, अब इन नई गाड़ियों से पुलिस की कार्रवाई और भी तेज़, दमदार और प्रभावी होगी।
थानों को भेजी गई गाड़ियां
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/zljc3QfdjJo?si=1ZwNyu2AhH5vtXOX
नई गाड़ियों को इज्जतनगर, नबावगंज, बहेड़ी, हाफिजगंज, सिरौली, विशारतगंज, शाही, क्योलड़िया, भुता और फतेहगंज पूर्वी समेत शहर और देहात के अहम थानों पर तैनात किया गया है। इससे आपातकालीन सेवा और भी फुर्तीली हो जाएगी।
यह अफसर थे मौजूद
इस कार्यक्रम के दौरान एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान, एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा, एसपी क्राइम मनीष सोनकर, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम, सीओ सेकेंड सोनाली मिश्रा समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
