बरेली-बदायूं सिंचाई परियोजना में तेजी, 300 बेड सरकारी अस्पताल का विरोध और धान सीजन में खाद उपलब्ध कराने की मांग
बरेली : किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नगर ने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। शहर के चौपला ओवरब्रिज की खामियां दूर करने की मांग की। बोले – लगभग तीन महीने पहले बने इस ओवरब्रिज पर जोड़ों के पास गहरी नालियां हैं। जिससे हल्के वाहनों को परेशानी और भारी वाहनों से पुल को क्षति का खतरा है। किसान एकता संघ ने मांग की कि इन खामियों को तत्काल ठीक कराया जाए और निर्माण कंपनी/ठेकेदार की जांच कर कार्रवाई की जाए।
बरेली-बदायूं सिंचाई परियोजना में तेजी लाने की मांग
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/AqWId0HllA8?si=ezajlqpU1shrkYdz
इस योजना को शीघ्र पूर्ण करने की दिशा में तेजी लाने की मांग की गई। संघ ने विशेष रूप से अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग नीरज कुमार लांबा का सहयोग के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बरेली को मेडिकल हब बनाने की घोषणा का स्वागत किया गया। हालांकि, संघ ने अस्पताल को प्राइवेट संस्थानों को PPP मॉडल पर दिए जाने की सूचना पर आपत्ति जताई, और मांग की कि गरीब, मजदूर एवं किसानों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं मिलती रहें।
किसानों को मिले खाद
इस वर्ष भी खाद की कमी से किसान परेशान हैं। संघ ने मांग की कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। किसान एकता संघ ने कहा कि ये सभी मांगे जनहित और किसान हित में हैं और इन्हें शीघ्र पूरा करना आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
