आईएएस अधिकारी आन्जनेय सिंह 10 साल यूपी में प्रतिनियुक्ति पर रहे, नियुक्ति विभाग ने 60 दिन का अवकाश भी स्वीकृत किया
बरेली / लखनऊ : यूपी सरकार ने मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय सिंह को उनके मूल सिक्किम कैडर के लिए रिलीव कर दिया है। नियुक्ति विभाग ने प्रतिनियुक्ति की समाप्ति पर मिलने वाले 60 दिन का अवकाश भी उनके लिए स्वीकृत किया है। आईएएस अधिकारी आन्जनेय सिंह (2005 बैच) फरवरी 2015 में यूपी में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। इस दौरान वे बुलंदशहर, फतेहपुर और रामपुर के डीएम के रूप में कार्यरत रहे। 2 मार्च 2021 से वे मुरादाबाद के कमिश्नर के पद पर थे। शासन के सूत्रों के मुताबिक, मुरादाबाद के कमिश्नर का चार्ज अब वहां के जिलाधिकारी को दे दिया गया है। वहीं, यह केंद्र पर निर्भर करेगा कि उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि को बढ़ाया जाता है या नहीं। आन्जनेय सिंह ने यूपी में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक सुधार और कई योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया। फिलहाल, उनका ज्वॉइनिंग करना उनके मूल सिक्किम कैडर पर निर्भर करेगा।
