मोहल्ले से सोशल मीडिया तक मचा बवाल
बरेली : यूपी के बरेली शहर में एक अनोखा पारिवारिक विवाद पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गया है। दो महिलाएं आमने-सामने हैं, और दोनों ने एक-दूसरे पर अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी और हत्या की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मोहब्बत, शादी, धोखा और बदले के आरोपों से भरी इस कहानी में हर मोड़ पर घटनाक्रम बदल रहा है। दोनों पक्षों की शिकायत पुलिस तक पहुंच चुकी है और जांच शुरू कर दी गई है। इस पूरे मामले ने मोहल्ले से लेकर सोशल मीडिया तक में सनसनी फैला दी है।
पत्नी का आरोप : पति ने चोरी-छिपे दूसरी शादी की
शहर के सुभाषनगर निवासी महिला का कहना है कि उनके पति ने गुपचुप तरीके से से शादी कर ली, और पिछले आठ महीने से उसी के साथ रह रहे हैं। आरोप है कि पति और मनी मिलकर लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर बड़ी रकम वसूलते हैं। पीड़िता के मुताबिक, दोनों ने उनसे भी 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, और मना करने पर जेल भिजवाने व जान से मारने की धमकी दी।
दूसरी पत्नी पर कई मुकदमें दर्ज
पहली पत्नी का दावा है कि दूसरी महिला पर पहले से कई आपराधिक केस दर्ज हैं, और वह फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर ब्लैकमेल करती है। उनका कहना है कि वह अपने बेटे की कस्टडी के लिए कोर्ट में केस लड़ रही हैं। इस दौरान दूसरी महिला ने कोर्ट में खुद को उनकी बहन बताती है, जबकि हकीकत में वह उनके पति के साथ पत्नी की तरह रह रही है। पुलिस ने सभी आरोपों की जांच शुरू कर दी है, और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, यह मामला मोहल्ले में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।
