नई दिल्ली/ लखनऊ : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर यह पहली बार नहीं, बल्कि कई बार सवाल उठ चुके हैं। कर्नाटक, उत्तर प्रदेश उपचुनाव और अन्य जगहों पर वोट लूट, फर्जीवाड़ा और डेटा छिपाने की घटनाएं हुई हैं।
एसपी चीफ अखिलेश यादव के चुनाव आयोग से सवाल
पूर्व सीएम ने कहा “चुनाव आयोग पर पहली बार नहीं, कई बार उंगली उठ चुकी है। यूपी उपचुनाव में अधिकारियों के सहारे वोट लूट हुई।””चुनाव आयोग से अपील है कि कछुए की रफ्तार से नहीं, फास्ट ट्रैक कोर्ट में फैसले दे।”
कर्नाटक सरकार से जताई उम्मीद
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि”कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। उम्मीद है वोट चोरी में शामिल अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।”
PDA का दोहराया संकल्प
उन्होंने PDA का संकल्प दोहराया।बोले, “PDA ने ठाना है, SIR वापस करवाना है।””हमने 18 हज़ार डिलीटेड वोट के सबूत दिए हैं, उन जिला अधिकारियों को सस्पेंड किया जाए।”
सरकार की आर्थिक नीतियों पर हमला
उन्होंने कहा कि सरकार की “नोटबंदी, जीएसटी, अमेरिका टैरिफ, चीन पर निर्भरता… ये है बीजेपी का विकसित भारत मॉडल?”इसके साथ ही “बीजेपी अंग्रेजों की बनाई विचारधारा पर चल रही है। समाज को बांटने और नफरत फैलाने का काम कर रही है।”
शिक्षा पर केस दर्ज : अखिलेश
उन्होंने कहा कि”अंग्रेजों के राज में भी पढ़ाई पर केस दर्ज नहीं हुए, लेकिन बीजेपी राज में यह भी हो रहा है।” उन्होंने यूपी में स्कूल बंद होने पर नाराजगी जताई।
