नई दिल्ली : दिल्ली में संसद भवन से चुनाव आयोग कार्यालय तक विपक्षी सांसदों के विरोध मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया देख रही है कि भारत में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। ठाकरे ने आरोप लगाया कि “सरकार ने अपने ही हाथों से लोकतंत्र को कलंकित किया है। यह लड़ाई सरकार से नहीं बल्कि चुनाव आयोग से है। हम ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।”विपक्षी सांसद बिहार में मतदाता सूची संशोधन के विरोध में संसद भवन से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च कर रहे थे।
परिवहन भवन के पास पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर मार्च रोका
अखिलेश यादव, महुआ मोइत्रा समेत कई सांसद बैरिकेड्स पर चढ़ने और कूदने लगे। कुछ सांसद बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया, बाद में सभी को छोड़ दिया।
जानें पुलिस का पक्ष
पुलिस का कहना है कि इस विरोध मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसलिए सुरक्षा कारणों से रोका गया।
