चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या कर रहा है : राहुल गांधी
नई दिल्ली/लखनऊ : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग (EC), और भाजपा (BJP) पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र और कर्नाटक में फर्जी वोटर जोड़कर भाजपा ने कम से कम 25 लोकसभा सीटें चुराई हैं। राहुल ने कहा कि 1 करोड़ नए वोटर जोड़े गए, जिनमें 40 लाख से ज्यादा संदिग्ध नाम हैं। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जानबूझकर मशीन से पढ़े जा सकने वाले वोटर लिस्ट की कॉपी नहीं दी जा रही है, ताकि गड़बड़ी पकड़ी न जा सके।
जानें राहुल गांधी के मुख्य आरोप

सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में 1 करोड़ नए वोटरों में से 40 लाख नाम संदिग्ध थे। कर्नाटक की महादेवपुरा सीट पर 6.5 लाख वोटर में से 1 लाख फर्जी नाम थे। 25 सीटों पर BJP की जीत का अंतर केवल 33,000 वोट, जिसे राहुल ने ‘चोरी’ बताया। उन्होंने EC पर सवाल उठाया। बोले, वोटर लिस्ट का डिजिटल फॉर्मेट नहीं देना साजिश का हिस्सा है। शाम 5 बजे के बाद अचानक वोटिंग प्रतिशत बढ़ना, धोखाधड़ी का प्रमाण है।
राहुल गांधी ने क्या कहा
उन्होंने कहा कि “ये भारत का सबसे बड़ा चुनावी घोटाला है। भाजपा सत्ता में बनी रहने के लिए चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र को कुचल रही है। “किसी भी लोकतंत्र में मतदाता सूची पारदर्शी होती है, लेकिन यहां चोरी को छुपाने के लिए EC मशीन -रीडेबल लिस्ट तक देने को तैयार नहीं।”राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि यह भारत के लोकतंत्र का अस्तित्व संकट है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस जल्द ही सबूतों सहित विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी।
सपा सांसद डिंपल यादव का समर्थन
सपा सांसद डिंपल यादव ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि “हमने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में देखा है कि किस तरह वोटिंग के दौरान धांधली की जाती है। राहुल गांधी ने सही सवाल उठाया है।”
