बरेली : शहर के थाना प्रेमनगर पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली, जब मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार के इनामी दो कुख्यात बदमाशों को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई सोने की चैन, अवैध असलाह 45,000 नकद और एक चोरी की बाइक बरामद की है। शहर के धर्म कांटा से कुद्देशिया पुल की ओर जा रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया। इस जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक के दाएं और दूसरे के बाएं पैर में लगी। मौके पर दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल भिजवाया गया।
एक आरोपी अलीगढ़ का
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/_a1jdSQPqrQ?si=C7TIJURu2dUP8vEs
पुलिस ने सलमान निवासी लोको कॉलोनी, अलीगढ़, इस्लाम कादिर निवासी बानाखाना, प्रेमनगर, बरेली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो तमंचे (315 बोर),चार ज़िंदा और दो खोखा कारतूस,पीली धातु की लूटी हुई चैन,45,000 नकद,और चोरी की काली स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है।
आरोपियों ने कई घटनाओं का किया खुलासा
पूछताछ में दोनों ने हाल ही में लूट की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
