1 करोड़ के गुम हुए मोबाइल बरामद, चेहरे पर मुस्कान, पुलिसकर्मी सम्मानित
बरेली : यूपी की बरेली पुलिस ने तकनीक और ईमानदारी का बेहतरीन उदाहरण पेश कर 296 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए। इन मोबाइल फोनों की कुल कीमत करीब 1 करोड़ बताई गई है। गुरुवार को रविंद्रालय सभागार, रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित एक कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने लोगों को उनके फोन सौंपे।मोबाइल पाकर कई लोग भावुक हो उठे, और पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
किन थानों ने बरामद किए कितने फोन
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/IZ8okGOo_bA?si=VidhJwAkf9Mq4PA9
एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर पुलिस की सर्विलांस सेल, सीईआईआर पोर्टल और स्थानीय थानों की मदद से यह अभियान चलाया गया। सर्वाधिक फोन बरामद करने वाले थाने में सर्विलांस सेल 24, इज्जतनगर-18,बहेड़ी -18,कोतवाली-17,बारादरी-17, भमौरा-16 (अन्य थानों की सूची ऊपर विस्तार में)।
पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
फोन ढूंढने की इस मुहिम में 10 पुलिसकर्मियों को नकद 200 और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में प्रमुख नाम कांस्टेबल अजय कुमार (कैंट), अंजुम परवीन (क्योलड़िया), संदीप कुमार (सुभाषनगर), सोहेल (सीबीगंज),निशांत शुक्ला (भुता)
एसपी ट्रैफिक बोले-‘ये मुहिम आगे भी जारी रहेगी’
एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने मंच से सभी पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि “बरेली पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मोबाइल बरामदगी का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।”
