बरेली : यूपी के बरेली शहर के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीरबहोड़ा गांव निवासी शाहरुख (22 वर्ष) पुत्र इदरीस बीते 8 जून, 2025 से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता है। परिवार के अनुसार, शाहरुख उस दिन रोज की तरह काम पर जाने के लिए सुबह घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं आया। इस घटना को अब एक महीना बीत चुका है। मगर, युवक का अब तक कोई पता नहीं चला है।
जाने क्या बोले परिजन

परिजनों का कहना है कि उन्होंने हर संभव जगह तलाश की, रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन शाहरुख की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिवार ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाहरुख के पिता इदरीस का कहना है “हम बेहद परेशान हैं। हमारा बेटा कभी इस तरह बिना बताए नहीं गया। हमें डर है कि कहीं कुछ अनहोनी न हो गई हो। अगर, किसी को कोई भी जानकारी हो, तो कृपया पुलिस या हमें तत्काल बताएं।”
पुलिस ने शुरू की जांच
स्थानीय पुलिस के मुताबिक,CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग की जा रही है। शाहरुख के संपर्कों से पूछताछ भी जारी है। हालांकि, अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। इस मामले की जांच जारी है। जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी शाहरुख से संबंधित जानकारी हो, तो उसे आखिरी बार कहां देखा गया। किसके साथ था, या कोई संदिग्ध गतिविधि देखी हो, तो कृपया बरेली पुलिस या परिवार के नंबर 9358775075 पर तुरंत संपर्क करें।
