लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा शायराना हमला बोला है। उन्होंने मशहूर शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी के शेर को आधार बनाते हुए अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने मौजूदा हालात को लेकर व्यंग्यात्मक शैली में BJP पर निशाना साधा।
क्या लिखा सपा प्रमुख ने?
“भाजपा को समर्पित, साभार वसीम बरेलवी जी : मैं दुनिया को मनाने में लगा हूँ,मेरा घर मुझसे रूठा जा रहा है…अंदर-ही-अंदर टूटा जा रहा है,टकराहट में हाथ छूटा जा रहा है डबल इंजन द्वारा देश लूटा जा रहा है। आपस में एक-दूजे को कूटा जा रहा है। भाजपाइयों को देखते ही लोग कहते हैं,वो देखो-वो देखो ‘महा-झूठा’ जा रहा है…”
शायराना अंदाज़ में सियासी वार
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जिस अंदाज में यह टिप्पणी की, वह केवल कविता या शेर नहीं, बल्कि सत्ता के खिलाफ जनाक्रोश का प्रतीक बना हुआ है। डबल इंजन सरकार, सामाजिक विघटन, और “झूठे वादों” के आरोप इस पोस्ट की मुख्य धारा में हैं।
