अमेठी/अयोध्या : भारतीय सेना के अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैली 2025 की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) अमेठी के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के लिए यह भर्ती 5 अगस्त से 18 अगस्त तक अयोध्या कैंट स्थित डोगरा रेजिमेंटल ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। इस रैली में वे सभी उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। जिन्होंने 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) पास किया है।
जानें कौन-कौन होंगे शामिल?
13 जिलों के 11,000 अभ्यर्थी इस रैली में हिस्सा लेंगे। इन जिलों में अमेठी, कौशाम्बी, रायबरेली, प्रतापगढ़, अयोध्या, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, बस्ती, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, कुशीनगर।
रैली शेड्यूल – कौन से दिन किस जिले की भर्ती?
तारीख जिले रिक्रूटमेंट कैटेगरी
5 अगस्त : अमेठी, कौशाम्बी अग्निवीर जनरल ड्यूटी
6 अगस्त : रायबरेली अग्निवीर जीडी
7 अगस्त : प्रतापगढ़ अग्निवीर जीडी
8 अगस्त : अयोध्या, सिद्धार्थनगर अग्निवीर जीडी
9 अगस्त : प्रयागराज अग्निवीर जीडी
10 अगस्त : सुलतानपुर, बस्ती अग्निवीर जीडी
11 अगस्त : अंबेडकरनगर, महाराजगंज अग्निवीर जीडी
12 अगस्त : संतकबीरनगर, कुशीनगर अग्निवीर जीडी
13 अगस्त : सभी जिले अग्निवीर टेक्निकल
14 अगस्त : सभी जिले अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं/10वीं पास) व क्लर्क-एसकेटी
16 अगस्त : उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिले सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट, पशु चिकित्सा व फार्मा
किन पदों के लिए हो रही है भर्ती
इस भर्ती में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल (Clerk/SKT), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास), सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेटरनरी, सिपाही फार्मा
प्रवेश पत्र और यह दस्तावेज लाएं साथ
CEE उत्तीर्ण सभी उम्मीदवारों को 28 जुलाई को ईमेल के माध्यम से एडमिट कार्ड भेज दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि प्रवेश पत्र का प्रिंट लेकर आएं। मूल दस्तावेज़ (शैक्षिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, डोमिसाइल आदि) साथ रखें। दौड़, शारीरिक परीक्षण और मेडिकल के लिए आवश्यक तैयारी करें। रैली अधिसूचना के निर्देशों का सख्ती से पालन करें
सेना की अपील
सेना जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने युवाओं से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें, और केवल आधिकारिक वेबसाइट या ईमेल के जरिए प्राप्त सूचना पर ही भरोसा करें। अग्निवीर योजना देश सेवा और भविष्य निर्माण का सुनहरा अवसर है।
