बरेली : यूपी के फरीदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। लूट की बाइक बरामद, फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और एक सिपाही घायल हो गया। दो बदमाश गिरफ्तार, जबकि दो अंधेरे में फरार हो गए। घायल बदमाश लालाराम के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं।
यह सामान बरामद
यह घटना इनायतपुर नहर के पास, थाना फरीदपुर में हुई। आरोपी बदमाश लालाराम (थाना बीसलपुर, पीलीभीत) के पैर में गोली लगी है। आरोपी के खिलाफ 13 मुकदमे हैं। इसके अलावा सरताज निवासी थाना भुता, बरेली पर 3 मुकदमे हैं। आरोपी से 2 चोरी की बाइक, तमंचा, चाकू बरामद हुए हैं। इस दौरान सिपाही मेघश्याम घायल हो गए। इसके साथ ही दो की तलाश जारी जारी है।
जानें क्या बोले सीओ
सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि दोनों बदमाशों ने लूट की वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। जल्द ही फरार बदमाश भी गिरफ्त में होंगे।
