झांसी/लखनऊ : यूपी के झांसी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक की पत्नी को सिर्फ इसलिए बंधक बना लिया गया। क्योंकि, वह बैंक के लोन की किश्त समय पर नहीं चुका सका। मामला एक प्राइवेट बैंक से जुड़ा हुआ है, जहां लोन वसूली के तरीके अब सवालों के घेरे में आ गए हैं।
जानें पीड़ित की आपबीती
पीड़ित रविन्द्र वर्मा ने बताया कि वह स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) से जुड़े लोन की किश्तों का अंतिम हिसाब-किताब करने के लिए बैंक पहुंचा था। इस दौरान बैंक कर्मियों ने उसे रोकने की बजाय उसकी पत्नी को जबरन वहीं रोक लिया और कहा कि “जब तक पूरा भुगतान नहीं होता, पत्नी को छोड़ा नहीं जाएगा।”
पुलिस को दी गई शिकायत
रविन्द्र ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बैंक प्रबंधन से जवाब तलब किया गया है। झांसी पुलिस के अनुसार, “यदि महिला को जबरन रोका गया है, तो यह एक आपराधिक कृत्य है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।”
