हापुड़ /लखनऊ : यूपी और बिहार STF को रविवार आधी रात के बाद बड़ी सफलता मिली है। सिंभावली पुलिस, नोएडा STF और बिहार STF की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी डब्लू यादव उर्फ सूरज यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। मृतक डब्लू यादव बिहार के बेगूसराय जिले का निवासी था, और उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। जिनमें लूट, रंगदारी और हत्या जैसे संगीन मामले शामिल हैं। सिंभावली क्षेत्र में गश्त के दौरान STF टीमों ने सूचना दी कि डब्लू यादव क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने बक्सर मध्य गंगा नहर पटरी पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की।
बाइक से आया था संदिग्ध
इस दौरान बाइक पर आते एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोप है कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार का अपहरण कर हत्या की थी। 2017 में गवाह महेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या, हत्या, अपहरण, रंगदारी, अवैध हथियार जैसे 24 से अधिक मुकदमे दर्ज, लंबे समय से फरार, बिहार पुलिस ने घोषित किया था 50,000 का इनाम।
कार्बाइन, और पिस्टल बरामद

इस दौरान पुलिस ने आरोपी से एक कार्बाइन, एक पिस्टल एक तमंचा, भारी मात्रा में कारतूस और बाइक को बरामद किया है। सीओ वरुण मिश्रा ने मीडिया को बताया कि डब्लू यादव बेहद शातिर और खूंखार अपराधी था। जिसकी तलाश STF को लंबे समय से थी। उसकी गिरफ्तारी या मौत बिहार पुलिस के लिए प्राथमिकता थी।
