बरेली : यूपी के बरेली शहर के किला थाना क्षेत्र निवासी अकलीम रज़ा के साथ हुई ठगी ने ‘दोस्ती’ को शर्मसार कर दिया। उनका पुराना जानकार असद खान पहले तो उनकी मदद का बहाना बनाकर करीब आ गया, फिर एक के बाद एक आर्थिक धोखाधड़ी करता चला गया,और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। उनका आरोप है कि क्रेडिट कार्ड से 3 लाख की खरीदारी और नकद निकासी के बाद में शक न हो। इसलिए रकम लौटाकर भरोसा बनाए रखा। Bajaj Finance से 4.29 लाख का लोन अकलीम के नाम से पास करवाया। इसकी दो किश्तें दीं, फिर भुगतान बंद कर दिया। मां की बीमारी के नाम पर 4.46 लाख ऐंठे। इसके बाद दुकान खरीदने के नाम पर 6.65 लाख और मांगे थे। यह पैसे अकलीम ने दोस्तों से उधार लेकर दिए।
अब धमकियां देने का आरोप
जब अकलीम ने पैसे वापस मांगे, तो असद ने ना सिर्फ झूठी शिकायतें करनी शुरू कीं, बल्कि मस्जिद में साथियों के साथ जाकर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित का कहना है कि आरोपी के खिलाफ ऑडियो रिकॉर्डिंग, चैट और वीडियो फुटेज मौजूद हैं। उन्होंने किला थाने में FIR दर्ज करा दी है।
जानें क्या बोली पुलिस
शहर के किला थाने की पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषी को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा।
