नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर संसद में मंगलवार को जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अगुवाई में INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर के ‘मकर द्वार’ पर बड़ा प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया दरअसल ‘वोट चोरी’ का एक नया तरीका है। प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं जिन पर लिखा था। विपक्ष ने “SIR को भारतीय अधिकारों की चोरी” और भारतीय गणराज्य को नुकसान”की बात कही। इस विरोध में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, राजद, झामुमो और कई अन्य दलों के सांसद भी शामिल हुए।
इंडिया गठबंधन की प्रदर्शन से पहले बैठक
प्रदर्शन से पहले इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई। इसमें राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल रहे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन में उपस्थित होकर जवाब देने की मांग की गई।
विपक्ष ने उठाए ये प्रमुख मुद्दे
इस दौरान विपक्ष ने पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम पर ट्रंप की टिप्पणी, बिहार में SIR प्रक्रिया, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों पर अत्याचार, एआई 171 विमान हादसा, मणिपुर में कथित गृहयुद्ध, राहुल गांधी को बोलने की अनुमति न मिलना। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ये सभी “जन सरोकार के मुद्दे हैं, जिन्हें संसद में सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए।” विपक्ष ने यह भी ऐलान किया कि संसद के दोनों सदनों में SIR को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
