कानपुर/लखनऊ: यूपी के कानपुर में अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला की जान लेकर फिर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। शहर के रामबाग इलाके में रिटायर्ड शिक्षक सुनील कृष्ण मिश्रा के घर में बदमाशों ने घुसकर पहले लूटपाट की और फिर उनकी पत्नी प्रेमलता मिश्रा (71 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब सुनील कृष्ण मिश्रा फल खरीदने बाजार गए थे। लौटने पर उन्होंने पहली मंजिल के कमरे में पत्नी का शव बिस्तर पर पाया। उनकी नाक से खून निकल रहा था और अलमारियां खुली पड़ी थीं। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था।
8 लाख की नकदी उड़ाई
घटनास्थल से मिले अहम सुराग के मुताबिक आरोपियों ने प्रेमलता के गले की चेन, दो अंगूठियां, टॉप्स और पांच चेन सहित लगभग 8 लाख के जेवरात और नकदी गायब थे।अलमारी से 3 लाख नकद भी ले गए बदमाश। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची, जांच जारी है। स्थानीय पुलिस पर लापरवाही और सच छिपाने के आरोप, पड़ोसियों को बताया गया कि महिला की मौत पैरालाइसिस अटैक से हुई। परिवार ने स्पष्ट कहा यह लूट और हत्या है।
मृतका के पति प्रोफेसर
पति सुनील कृष्ण मिश्रा, पीरोड हरसहाय जगदंबासहाय इंटर कॉलेज में रसायन विभागाध्यक्ष रहे हैं। बड़ा बेटा प्रवीण लखनऊ में IIT कोचिंग शिक्षक,और छोटा बेटा रवि इंग्लैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जबकि सबसे छोटा बेटा श्याम कोरोना काल में निधन हो गया है।
पुलिस जुटी जांच में, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
प्रेमलता को 7 साल पहले पैरालाइसिस का अटैक आया था। वे चलने-फिरने में असमर्थ थीं। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। आशंका है कि महिला ने विरोध करने की कोशिश की, जिससे उनकी हत्या कर दी गई। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। स्थानीय लोगों में भय और गुस्सा है, वे मांग कर रहे हैं कि हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और न्याय दिया जाए।
