भारतीय क्रिकेट के पहले सुपरस्टार, ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर आज 76 साल के हो गए हैं। 10 जुलाई 1949 को जन्मे गावस्कर ने मैदान पर रन बनाए और मैदान के बाहर नाम, शोहरत और संपत्ति, सब कुछ बटोर लिया। आज वे केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुबई और गोवा में भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
250 करोड़ की नेटवर्थ, और पेंशन

क्रिकेटर सुनील गावस्कर की नेट वर्थ 250 करोड़ से अधिक की है। उनकी कमाई के स्रोत ICC/IPL कमेंट्री, ब्रांड एंडोर्समेंट, BCCI कॉन्ट्रैक्ट्स, निवेश, मंथली पेंशन 70,000 (BCCI की पेंशन स्कीम के तहत), रियल एस्टेट में सी-फेसिंग फ्लैट, मुंबई, 20 करोड़ का विला, गोवा, प्रॉपर्टी, पाल्म जुमैराह, दुबई और BMW 5-Series, BMW 7-Series की कार हैं। PMG (पहली स्पोर्ट्स मैनेजमेंट फर्म), Binca Games में निवेश का बिज़नेस है।
जानें सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड्स
क्रिकेटर सुनील गावस्कर पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट में 10,000 रन बनाए। 125 टेस्ट में 34 शतक एक ज़माने में वर्ल्ड रिकॉर्ड, डेब्यू सीरीज़ में 774 रन, आज तक का रिकॉर्ड,13 शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ भी भारतीय रिकॉर्ड है। ODI में पहला और एकमात्र शतक 1987 वर्ल्ड कप
क्रिकेट के सुपरस्टार
क्रिकेटर सुनील गावस्कर पर लेखक लेखक Sunny Days, Idols, Runs n Ruins, One Day Wonders और एक्टर के रूप में मराठी फिल्म “सावली प्रेमाची”, हिंदी फिल्म “मालामाल” में गेस्ट रोल किया। हॉल ऑफ फेम के रूप में 2009 में ICC द्वारा शामिल हुए। सम्मान पद्म भूषण, अर्जुन अवार्ड, सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट
यह भी रोचक बातें जानें
बचपन में अस्पताल की अदला -बदली से बाल-बाल बचे, पहले पहलवान बनने का सपना था। क्रिकेट में प्रेरणा बने उनके मामा माधव मांत्रे (पूर्व विकेट कीपर), करियर के अधिकांश मैच बिना हेलमेट खेले, भाई-बहन भी क्रिकेट से जुड़ी बहन नूतन महिला क्रिकेट खिलाड़ी थीं। बेटे रोहन गावस्कर भी भारत के लिए खेले। उनके नाम पर अमेरिका में “Sunil Gavaskar Field” है।
