मेरठ/लखनऊ : अगर, आप मेरठ, मुजफ्फरनगर या हरिद्वार के बीच वाहन से यात्रा करते हैं, तो अब आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। एनएच-58 (NH-58) पर स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर 1 जुलाई से टोल टैक्स की दरों में वृद्धि कर दी है। नई दरें 30 जून की रात 12 बजे से प्रभावी हो गई हैं।
कार और जीप से सफर अब 5 रुपये महंगा
जारी अधिसूचना के अनुसार, कार, जीप व अन्य चार पहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क 110 रुपये से बढ़ाकर 115 रुपये कर दिया गया है, जबकि हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए यह 195 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये किया गया है।
बस-ट्रक और भारी मशीनों पर भी असर
बस और ट्रकों के लिए टोल अब 395 की बजाय 400 रुपये देना होगा। भारी निर्माण मशीनरी व अर्थ मूविंग वाहनों के लिए टोल 635 से बढ़कर 645 रुपये हो गया है। सिवाया टोल प्रबंधन के मुताबिक, स्थानीय निजी वाहनों और व्यावसायिक वाहनों पर टोल शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्थानीय निजी वाहन 25 से स्थानीय व्यावसायिक वाहन: 55 (जैसा पहले था)।
सिवाया टोल नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू
चार पहिया (कार/जीप) 110 से 115, हल्के व्यावसायिक वाहन 195 से 200, बस-ट्रक 395 से 400,भारी मशीनरी/अर्थ मूविंग वाहन 635 से 645, स्थानीय निजी वाहन 25 से 25 (कोई बदलाव नहीं), स्थानीय व्यावसायिक वाहन 55 से 55 (कोई बदलाव नहीं), टोल दरों में यह मामूली वृद्धि लग सकती है, लेकिन नियमित यात्रा करने वालों और व्यावसायिक परिवहन के लिए यह असरदार साबित हो सकती है। विशेष रूप से हरिद्वार जाने वाले तीर्थयात्रियों और दिल्ली-मेरठ रूट पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को अब अपने बजट में बदलाव करना होगा।
