बागपत/लखनऊ: यूपी के बागपत जिले में रविवार देर रात पुलिस और एसटीएफ की टीम ने एक खतरनाक अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया। यह अपराधी और कोई नहीं बल्कि ‘साइको किलर’ के नाम से कुख्यात संदीप लोहार था। उस पर 1 लाख का इनाम घोषित था।
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/3HI9CAvBT4c?si=z-3F2VqO3VwqQTpq
ट्रक चालकों की हत्या कर करता था लूट
हरियाणा के रोहतक जिले के भैणी महाराज गांव निवासी संदीप, हाईवे पर ट्रक चालकों को अपना निशाना बनाता था। वह लूट के लिए न सिर्फ ट्रक लूटता, बल्कि चालक की बेरहमी से हत्या कर देता था। 15 मई को उसने कानपुर के पनकी क्षेत्र से 4 करोड़ रुपये की निकिल प्लेट से भरा ट्रक लूटा था और तभी से फरार चल रहा था।
कैसे हुआ एनकाउंटर?
एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, पुलिस और एसटीएफ को सूचना मिली कि संदीप मवीकलां क्षेत्र में यमुना किनारे छिपा हुआ है। जब टीम मौके पर पहुंची तो संदीप ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे पैर और छाती में गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
STF सिपाही घायल
मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ के सिपाही सुनील कुमार भी घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से पिस्टल, बाइक और कारतूस बरामद किए गए हैं।
16 मुकदमे, 4 हत्या केस में वांछित
संदीप के खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें से चार हत्याओं से संबंधित हैं। वह बेहद क्रूर तरीके से ट्रक चालकों को मारता था, जिससे पुलिस उसे “साइको किलर” की संज्ञा देती थी।
