गाजीपुर/लखनऊ : यूपी के गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता और उसके चचेरे देवर ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों को सास ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद बदनामी के डर से यह कदम उठाया गया। घटना के समय पति पुणे में कार्यरत था, और विवाहिता अपने 9 साल के बेटे के साथ गांव में रह रही थी।
वाराणसी में तोड़ा दम
दोनों को परिजनों द्वारा फटकारे जाने के बाद आत्मग्लानि और सामाजिक बदनामी के भय ने उन्हें ज़हर खाने के लिए प्रेरित किया। परिजन दोनों को गंभीर हालत में सैदपुर सीएचसी लेकर पहुँचे, जहाँ से उन्हें वाराणसी रेफर किया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
