मंडप में लिए गए ‘सात फेरे’ और बजी शहनाई… दूल्हा बना सेवानंद, दुल्हन बनी विचित्रा कुमारी!
हमीरपुर/ लखनऊ: यूपी के हमीरपुर जिले में एक ऐसा शादी समारोह हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। छानी बांध गांव में एक कुत्ता और कुतिया की शादी पूरे हिंदू रीति -रिवाजों के साथ संपन्न हुई। जी हां, सही पढ़ा आपने। शादी के मंडप में पंडित मंत्रोच्चार कर रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं, और बारात में नाचते-गाते लोग शामिल थे, बिल्कुल किसी इंसानी शादी की तरह!
दूल्हा बना ‘सेवानंद’, दुल्हन बनी ‘विचित्रा कुमारी’

इस अनोखी शादी के सूत्रधार रहे श्री श्री 1008 संतोष आनंद महाराज, जो जूना अखाड़े के बाल योगी हैं। उन्होंने अपने पालतू कुत्ते ‘सेवानंद’ का विवाह गोहांड ब्लॉक के मुसाही मौजा की कुतिया ‘विचित्रा कुमारी’ से करवाया।
बारात, विदाई और पकवान ,सब कुछ था भव्य

शादी में 700 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए। विवाह के बाद सभी को शाही भोज परोसा गया। मंडप सजाया गया, सेवानंद को सेहरा पहनाया गया, और बारातियों को विशेष निमंत्रण कार्ड भेजे गए थे। इसके साथ ही महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और पूरा गांव इस आयोजन का गवाह बना।
“यह कर्तव्य था, प्रेम का प्रतीक है” – संतोष आनंद महाराज
स्वामी जी ने कहा “सेवानंद मेरे परिवार का हिस्सा है। इसलिए उसकी शादी कराना भी मेरा दायित्व था। इसका कोई धार्मिक या सामाजिक संदेश नहीं है यह सिर्फ मेरे प्रेम की अभिव्यक्ति है।”
गांव में बनी चर्चा का केंद्र
पूर्व ग्राम प्रधान देवीदयाल ने बताया कि स्वामी जी अपने कुत्ते से अत्यधिक प्रेम करते हैं और उन्होंने यह शादी उसी प्रेम को व्यक्त करने के लिए की है।
![]()
