उत्तराखंड आपदा में समाजवादी सरकार की भूमिका को बताया मानवता का उदाहरण
बरेली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज (शुक्रवार) उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित सोनम बगवाड़ी ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर मुलाकात की। इस विशेष भेंट के दौरान तीर्थ पुरोहित ने अखिलेश यादव को मंदिर का पवित्र प्रसाद भेंट किया और उन्हें केदारनाथ धाम आने का आमंत्रण भी दिया।
केदारनाथ तप और श्रद्धा की भूमि
सोनम बगवाड़ी ने कहा कि केदारनाथ धाम न केवल आध्यात्मिक श्रद्धा का केन्द्र है, बल्कि यह आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित बारह ज्योतिर्लिंगों में एक है। उन्होंने इसे भारत की तपस्थली बताते हुए कहा कि इस पवित्र स्थल की पौराणिक गरिमा और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।
अखिलेश यादव को याद दिलाई आपदा में निभाई भूमिका
उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा केदारनाथ आपदा (2013) के समय किए गए राहत कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “जब उत्तराखंड त्रासदी से जूझ रहा था, तब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार ने जो त्वरित और मानवीय सहायता भेजी। वह आज भी स्थानीय जनता के दिलों में बसती है। यह सच्ची सेवा और धर्म के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है।”
कार्यक्रम में उपस्थित रहे सपा के वरिष्ठ नेता
इस भेंटवार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। इस दौरान किरनमय नंदा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजेन्द्र चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री, प्रो. बी पाण्डेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी शिक्षक सभा आदि मौजूद थे।
![]()
