पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
बरेली : यूपी की बरेली पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को फर्ज़ी पुलिस इंस्पेक्टर बताकर शादी करता था और फिर पत्नी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोपी युवक ने नकली पुलिस यूनिफॉर्म, फर्जी आईडी, स्टार्स और बैज का इस्तेमाल कर युवती को झांसे में लिया और शादी की।
जानें क्या है पूरा मामला
पीड़िता इकरा निवासी हाफिजगंज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2024 में शाहजाद अहमद नामक युवक से हुई थी। उसने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताया था। शादी के कुछ समय बाद ही उसका व्यवहार बदल गया और वह प्रताड़ित करने लगा। आरोपी ने खुद को यूपी पुलिस का अफसर बताकर प्रभावित किया था। जांच में पता चला कि आरोपी ने न सिर्फ वर्दी पहनकर झांसा दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर खुद की तस्वीरें अपलोड कर लोगों को गुमराह भी करता रहा। जब परिजनों ने असलियत पता करनी चाही, तो मामला सामने आया कि युवक न तो पुलिसकर्मी है, न ही सेना में कोई पद है।
पुलिस की तफ्तीश में सामने आया सच
बरेली पुलिस की साइबर सेल और इंटरनेट साक्ष्य इकाई ने जब आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स व दस्तावेज़ों की जांच की, तो पाया कि उसने जो आईडी कार्ड, बैज, स्टार और यूनिफॉर्म पहन रखी थी, सब फर्ज़ी हैं। इसके अलावा उसके पास से दो फर्जी आधार कार्ड, आर्मी की ड्रेस, तीन-तीन आईडी कार्ड और फर्जी मोबाइल नंबर भी बरामद हुए।
गिरफ्तारी के समय क्या हुआ ?
जब पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी 300 बेड अस्पताल में एडमिट है, तो टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना बारादरी में अपराध संख्या 566/2025 के तहत IPC की धारा 85, 3/4 एक्ट में पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
पुलिस भर्ती परीक्षा में पास न होने पर रची फर्जीवाड़े की कहानी
पुलिस हिरासत में आरोपी शहज़ाद निवासी थाना हाफिजगंज, बरेली ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी। मगर, नंबर नहीं आया। इसके बाद पुलिस भर्ती के पास अभ्यर्थियों की लिस्ट में मिलते जुलते नाम में करेक्शन कर मुरादाबाद से वर्दी और वैज आदि खरीद लिया। इसके बाद पहनकर चला, तो लोग सम्मान करने लगे। कई चैनल पर इंटरव्यू भी हुआ। इससे मनोबल बढ़ा। इकरा के परिजनों को मेरे इंस्पेक्टर बनने की जानकारी हुई, तो उन्होंने रिश्ता तय कर शादी कर दी।
जब्ती सूची में बरामद सामान:
फर्जी पुलिस वर्दी
नकली इंस्पेक्टर बैज और स्टार्स
तीन फर्जी आईडी कार्ड
फर्जी आधार कार्ड
आर्मी की ड्रेस
फर्जी मोबाइल नंबर
नकली सर्विस बुक व यूनिफॉर्म
![]()
